मां-बाप की डांट से घर छोड़ भागा 14 साल का बच्चा, 200 CCTV खंगाले तो 1500 Km दूर मिला

Summary :

Missing Child Case India: महाराष्ट्र के अकोला जिले से 11 नवंबर की शाम लापता हुए 14 वर्षीय बच्चे को, पुलिस ने लगातार 21 दिन की अथक तलाश के बाद पंढरपुर से सुरक्षित ढूंढ निकाला। यह सफलता न केवल पुलिस की कड़ी मेहनत और समर्पण का सबूत है, बल्कि इस बात का भी मजबूत संकेत देता है कि समय पर की गई सही दिशा की जांच, हर मुश्किल को आसान बना सकती है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला। CCTV Footage Missing Boy: मां-बाप के डांटने पर घर से भागा बच्चा अकोला के खादान थाना क्षेत्र में एक बच्चा अपने…

Missing Child Case India

Missing Child Case India: महाराष्ट्र के अकोला जिले से 11 नवंबर की शाम लापता हुए 14 वर्षीय बच्चे को, पुलिस ने लगातार 21 दिन की अथक तलाश के बाद पंढरपुर से सुरक्षित ढूंढ निकाला। यह सफलता न केवल पुलिस की कड़ी मेहनत और समर्पण का सबूत है, बल्कि इस बात का भी मजबूत संकेत देता है कि समय पर की गई सही दिशा की जांच, हर मुश्किल को आसान बना सकती है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

CCTV Footage Missing Boy: मां-बाप के डांटने पर घर से भागा बच्चा

Missing Child Case India
CCTV Footage Missing Boy (Image- Social Media)

अकोला के खादान थाना क्षेत्र में एक बच्चा अपने माता-पिता की डांट से नाराज होकर, बिना किसी को खबर किए घर से निकल गया था। अगले दिन जब परिजनों को मालूम हुआ कि बच्चा गायब है, तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। शुरुआत में माता-पिता बच्चे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पाए, जिस वजह से ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो गया था। जिले के पुलिस अधीक्षक अर्चित चंदक के निर्देश पर स्थानीय क्राइम ब्रांच टीम ने बच्चे के स्कूल, ट्यूशन और पड़ोसियों से जानकारी इकट्ठी की। पुलिस की पूछताछ में माता-पिता ने बताया कि बच्चे को थोड़ा डांटा गया था, जिसके बाद वह घर से भाग गया।

1500 किलोमीटर की दूरी तय करके 200 CCTV खंगाले

पुलिस ने फिर अकोला रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें 11 नवंबर की रात 8 बजे बच्चे को नागपुर-कोल्हापुर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते देखा गया। इसके बाद पुलिस की टीम ने सात शहरों का दौरा किया और 1500 किलोमीटर की दूरी तय करके 200 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों के CCTV खंगाले।

Maharashtra News Today: पुलिस ने बच्चे को मां-बाप को सौंपा

Missing Child Case India
Maharashtra News Today (Image- Social Media)

जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि बच्चा सोलापुर जिले के पंढरपुर रेलवे स्टेशन पर उतरा था। ये जगह अकोला से करीब 1500 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके बाद पुलिस टीम ने पंढरपुर रेलवे स्टेशन, मंदिर क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में खोज अभियान चलाया। आखिरकार 2 दिसंबर को बच्चे को पंढरपुर के सरगम चौक से ढूंढ निकाला।

पुलिस उसे अपने साथ लेकर आई और अब परिजनों को सौंप दिया है। बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। अकोला SP अर्चित चंदक ने इस सफल तलाश अभियान में शामिल पुलिस टीम को 10,000 रूपये इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पुलिस के टीमवर्क और तकनीक के प्रभावी उपयोग के कारन सफल हुआ है।

यह भी पढ़ें: नमस्ते पुतिन! भारत दौरे से पहले रूसी राष्ट्रपति की फोटो की आरती, वायरल हुआ वीडियो

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।