₹20,000 के बजट में बेस्ट Road Trip का मजा लेना चाहते हैं तो देखें ये 5 Beautiful Destination

Budget Road Trips India

Budget Road Trips India: अगर आप भी दिसंबर के महीने में भारत की बेस्ट रोड ट्रिप का मजा लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए परफेक्ट है। जहां आप सर्द मौसम, शानदार नजारे और साथ में लॉन्‍ग ड्राइव और पहाड़ों की ऊंचाई का मजा ले सकते हैं। इन जगहों पर आपको कई शानदार नज़ारे देखने को मिलेंगे। जैसे- बर्फीली वादियां, रेगिस्तान की सुनहरी रेत, शांत समुद्र के किनारे आप धीमी ड्राइव का मजा ले सकते हैं, तो आइए जानते हैं, वो बेस्ट डेस्टिनेशन कौन-कौन सी हैं।

Budget Road Trips India: भारत की बेस्ट रोड ट्रिप डेस्टिनेशन

1. हिमाचल प्रदेश: शिमला से स्पीति वैली तक

Budget Road Trips India
Budget Road Trips India (Source: social media)

अगर आप बर्फ से ढकी चोटियों और घुमावदार रास्तों को देखने के शौकीन हैं, तो शिमला से स्पीति वैली की रोड ट्रिप पर दिसंबर में निकलना परफेक्ट है। यह रास्ता शांत किन्नौर वैली, खूबसूरत ताबो मठ और नाको व काजा जैसे गावों से होकर गुजरता है। अक्टूबर के बाद यहां की सड़कें कम भीड़भाड़ वाली होती हैं, जिससे ड्राइव का मजा और भी मजेदार हो जाता है।

दूरी: लगभग 700 किमी
समय: 3–5 दिन
दृश्य: चंद्रताल झील, मठ, हाई एप्‍टीट्यूट रेगिस्तानी नज़ारा
टिप्स: स्पीति में तापमान शून्य से नीचे गिर सकता है, इसलिए गर्म कपड़े साथ रखें।
बजट: 15,000 से 20,000

2. राजस्थान: जैसलमेर से जोधपुर

cheap road trips
cheap road trips (Source: social media)

रोड ट्रिप पर जानें की सोच रहे हैं, तो रेगिस्तान से बेहतर जगह कोई हो ही नहीं सकती है। राजस्थान के सुनहरे रेगिस्तान से बढ़िया अनुभव कहीं मिल ही नहीं सकता है। जैसलमेर से जोधपुर की ड्राइव में शानदार किले, रंग-बिरंगे बाज़ार और शांत रेगिस्तानी नज़ारे देखने को मिलते हैं। नवंबर-दिसंबर में मौसम ठंडा और यात्रा के लिए बिल्कुल परफेक्ट होता है।

दूरी: लगभग 300 किमी
समय: 2–3 दिन
दृश्य: सम सैंड ड्यून, मेहरानगढ़ किला, ओसियान मंदिर, ग्रामीण रेगिस्तानी गांव
टिप्स: जैसलमेर में डेज़र्ट कैंपिंग का मज़ा जरूर लें, रात के तारों भरे आकाश का नज़ारा यादगार रहेगा।
बजट: 10,000 से 15,000

3. केरल: कोच्चि से वारकला

road trips india
road trips india (Source: social media)

अगर आपको भी समुद्र किनारे की ड्राइव पसंद है, तो केरल का यह रूट आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। कोच्चि से वारकला की रोड ट्रिप में हरी-भरी घाटियां, नारियल के बाग, खूबसूरत समुद्र तट और मसाले की फसल वाले बेहद खूबसूरत गांव देखने को मिलेंगे।

दूरी: लगभग 200 किमी
समय: 2–3 दिन
दृश्य: फोर्ट कोच्चि, अलेप्पी बैकवाटर, कोवलम बीच, वारकला क्लिफ्स
टिप्स: भारी बारिश वाले महीने टालें; नवंबर-दिसंबर का मौसम परफेक्ट रहता है।
बजट: 10,000 से 20,000

4. कर्नाटक: वायनाड से कोर्ग

cheap road trips
cheap road trips (Source: social media)

कर्नाटक के हिल स्टेशन ड्राइव बेहद खूबसूरत हैं। वायनाड से कोर्ग की ट्रिप में ठंडी और कोहरा भरी हवाएं आपको ऐसा महसूस कराएंगी, जैसे आप किसी जन्नत में आ गए हो। इस रास्ते में आपको ज्यादातर कॉफ़ी प्लांटेशन और झरने देखने को मिलते हैं।

दूरी: लगभग 150 किमी
समय: 2–3 दिन
दृश्य: एड़क्कल गुफाएं, पूकोडे झील, एबी फॉल्स, कोर्ग के कॉफ़ी एस्टेट्स
टिप्स: कोर्ग के मसाले और लोकल व्यंजन ट्राई करना न भूलें।
बजट: 15,000 से 18,000

5. उत्तर-पूर्व भारत: गुवाहाटी से तवांग, अरुणाचल प्रदेश

road trips india
road trips india (Source: social media)

कुछ ऑफबीट रूट चाहिए, तो गुवाहाटी से तवांग की ड्राइव उत्तर-पूर्व भारत की शानदार सुंदरता दिखाती है। यह रास्ता नदियों, पहाड़ों और छोटे गांवों से होकर गुजरता है।

दूरी: लगभग 480 किमी
समय: 4–5 दिन
दृश्य: सेला पास, तवांग मठ, माधुरी झील, शुद्ध नदियां
टिप्स: आपकी गाड़ी पहाड़ी रास्तों के लिए उपयुक्त होना चाहिए और अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय परमिट जरूर चेक करें।
बजट: 15,000 से 20,000

Also Read: कम Budget में विदेश घूमना चाहते हैं, तो जानिए सबसे सस्ते 5 International Destination

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।