महाराष्ट्र में मॉब लिंचिंग की घटना, चोरी के शक में ग्रामीणों ने की पीट-पीटकर 3 लोगों की हत्या

Summary :

कासा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक आनंदराव काले ने कहा कि गुरुवार की रात 9:30 से 10:00 के बीच यह वीभत्स घटना हुई।

कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। राज्य के पालघर में चोरी के शक में ग्रामीणों के एक समूह ने तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गुरुवार को हुई इस घटना में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 
कासा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक आनंदराव काले ने कहा कि गुरुवार की रात 9:30 से 10:00 के बीच यह वीभत्स घटना हुई। यह घटना ऐसे समय में हुई जब कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू है। उन्होंने बताया कि तीनों की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। 

मध्य प्रदेश : इंदौर में कोरोना वायरस से 47 की मौत, 842 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

काले ने बताया कि तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पालघर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों कार से मुंबई से आए थे और उसके वाहन को स्थानीय लोगों ने गडचिंचाले के पास ढाबाड़ी-खानवेल मार्ग पर रोक दिया। 
उन्होंने बताया कि उन्हें कार से बाहर निकाला गया और ग्रामीणों ने इस संदेह पर उन पर पत्थर और अन्य चीजों से हमला कर दिया कि वे चोर हैं। काले ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

Desk Team