गुजरात के जूनागढ़ एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, मैं यहां 5 साल में किए गए काम का हिसाब देने आया हूं। मैं अगले 5 वर्षों के लिए आपका आदेश लेने के लिए यहां आया हूं। क्या आपको अपने बेटे, इस चौकीदार द्वारा किए गए काम पर गर्व है? क्या आपको गर्व है कि भ्रष्टाचार का एक भी धब्बा नहीं है?।
कांग्रेस पर निशान साधते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस द्वारा भ्रष्टाचार की सूची में एक नया नाम जोड़ा गया है। कांग्रेस की पहचान कई नामों के भ्रष्टाचार से जुड़ी है। लेकिन अब सबूतों के साथ एक नया घोटाला, कांग्रेस नेताओं के घोटाला के खाते में जुड़ गया है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने गरीब बच्चों से खाना छीन लिया, उनका खाना छीन लिया और अपने ही नेताओं का पेट भर रहे हैं। कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ पैसा लूटने के लिए सत्ता में आती है।
BJP दोबारा सत्ता में आई तो भारत के साथ होगा शांति वार्ता के लिए बेहतर माहौल : इमरान खान
गर्भवती महिलाओं के लिए नामित धन को कांग्रेस लूट रही है। मध्य प्रदेश में आयकर विभाग के को लेकर पीएम मोदी ने कहा, पिछले 3-4 दिनों में आपने कांग्रेस नेताओं के नकदी से भरे बोरे देखे होंगे। मप्र में सरकार के 6 महीने भी नहीं हुए हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक को अपने एटीएम में बदल दिया था और अब उन्होंने एमपी को एटीएम में बदल दिया है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ का भाग्य अलग नहीं होगा।
मोदी जब आतंकवाद हटाने की बात करता है, तो कांग्रेस और उसके साथी मोदी को हटाने की बात करते हैं। ऐसी कोई गाली नहीं जो इन्होंने आपके इस बेटे को न दी है। क्या जूनागढ़ और सोमनाथ का व्यक्ति सरदार साहब को भूल सकता है? सोचिये अगर सरदार साहब न होते तो जूनागढ़ कहां होता। जब मोरारजी देसाई उभर कर आए तो इन्हें उनके लिए भी नफरत हो गई।
सिद्धांतों के लिए जीने वाले मोराजी की सरकार को इन्होंने गिरा दिया। अब इन्हें मुझसे मुसीबत है कि एक चायवाले ने पूरे दमखम से पांच साल कैसे निकाल दिए। कांग्रेस के टेप रिकॉर्डर पर दिन पर एक ही गाना बजता है- मोदी हटाओ, मोदी हटाओ! ये वही कांग्रेस है जिसे सरदार पटेल ने अपने पुरुषार्थ से सींचा।


Download Android App
Download iOS App




