प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक दिन की यात्रा पर महाराष्ट्र जायेंगे जहाँ वह कल्याण में प्रधानमंत्री आवास योजना लॉन्च करने के साथ ही दो महत्वपूर्ण मेट्रो गलियारों की आधारशिला भी रखेंगे। श्री मोदी मुंबई में रिपब्लिक टेलीविजन द्वारा आयोजित ‘रिपब्लिक’ सम्मेलन को संबोधित करेंगे और राजभवन में आयोजित एक समारोह में प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर.के।
लक्ष्मण पर आधारित पुस्तक ‘‘टाइमलेस लक्ष्मण’’ का विमोचन करेंगे। वह कल्याण में एक सार्वजनिक सभा के बाद दो महत्वपूर्ण मेट्रो गलियारों की आधारशिला रखेंगे। इनमें ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो और दहिसार-मीरा-भयंडर मेट्रो शामिल हैं। इन दो गलियारों के पूरा हो जाने पर क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन अधिक सुविधाजनक हो जायेगा।
श्री मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और कम आय वर्ग (एलआईजी) वाले लोगों के लिए आवास योजना के अंतर्गत 90,000 इकाइयों की योजना प्रारंभ करेंगे। वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पुणे जाएंगे। वह पुणे मेट्रो के तीसरे चरण की आधारशिला रखेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



