Morbi Bridge Collapse : गुजरात के मोरबी में हुए ब्रिज हादसे में 140 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। मृतकों में बीजेपी सांसद मोहन भाई कुंदरिया के 12 रिश्तेदार भी शामिल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 170 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं मृतकों के आंकड़े में बढ़ोतरी जारी है। घटनास्थल पर मौके पर थलसेना, वायुसेना, नौसेना औऱ NDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई हैं।
सांसद मोहन भाई कुंदरिया ने बताया कि इस हादसे में उनके जीजा के भाई की 4 बेटियों, 3 जमाई और 5 बच्चों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि ये घटना बेहद दुखी करने वाली है। इस घटना में जिसकी भी गलती होगी, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घटना की 100 फीसदी सच्चाई सामने आकर रहेगी। पीएम मोदी लगातार इस मामले को देख रहे हैं और वह रातभर घटना की जानकारी फोन पर लेते रहे।
Morbi Bridge Collapse : कांग्रेस अध्यक्ष बोले-मरम्मत के बाद ही कैसे गिर गया ब्रिज? इसकी होनी चाहिए जांच
गुजरात के मोरबी जिले में रविवार शाम मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूट जाने से 141 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू में अभी तक 177 को बचाया गया है। एक सदी पुराने ब्रिज को मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य के बाद हाल ही में जनता के लिए खोला गया था। अपडेट के मुताबिक, ब्रिज का मैनेजमेंट करने वाली कंपनी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही जांच के लिए कमेटी बना दी गई है।
सैंकड़ों लोगों की मौत से देश स्तब्ध
मोरबी हादसे एक साथ सैंकड़ों लोगों की मौत से पूरा देश स्तब्ध है। पीएम मोदी ने भी सोमवार के अपने कई कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है। मोरबी में मच्छु नदी पर युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आर्मी के 8 कॉलम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। एनडीआरएफ की 2 टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। आर्मी, एयरफोर्स और नेवी लगातार राहत कार्य कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



