गुजरात के मोरबी में हुए ब्रिज हादसे ने देशभर को हिलाकर रख दिया है। रविवार शाम को ब्रिज गिर जाने से 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख जताते हुए कहा कि मरम्मत के 5 दिनों बाद ही ब्रिज कैसे गिर गया? इसकी जांच होनी चाहिए।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस ब्रिज को ठीक करने के बाद इसका उद्घाटन हुआ और मरम्मत के बाद ही ब्रिज गिर गया इसके पीछे क्या कारण है? सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में इसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही इतने लोगों के एक साथ एक समय में ब्रिज पर उपस्थिति का कारण क्या था इसका भी पता लगाया जाए।
राष्ट्रीय एकता दिवस : PM मोदी ने मोरबी हादसे पर जताया दुख, कहा-मैं एकता नगर में हूं लेकिन मेरा मन…
उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी और अपनी ओर से मृतक के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही जो भी लोग इस ब्रिज को बनाने में शामिल थे इसकी भी जांच की जानी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मृतकों के परिवार को जल्द सरकार की ओर से राहत मिलना चाहिए, घायलों को राहत दी जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी के कई नेता घटनास्थल पर पहुंचे और अशोक गहलोत भी घटनास्थल पर पहुंचे रहे हैं, हम अभी इस पर किसी तरह की राजनीति नहीं करना चाहते हैं।
141 लोगों की मौत, 170 से ज्यादा बचाए गए
गुजरात के मोरबी जिले में रविवार शाम मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूट जाने से 141 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू में अभी तक 177 को बचाया गया है। एक सदी पुराने ब्रिज को मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य के बाद हाल ही में जनता के लिए खोला गया था। अपडेट के मुताबिक, ब्रिज का मैनेजमेंट करने वाली कंपनी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही जांच के लिए कमेटी बना दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



