असम की जनता को वक्त-वक्त पर बाढ़ का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही आपको बता दें बाढ़ प्रभावित लोगों के आंकड़े सामने आए है। जिसे सुनके आप हैरान रहा जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जोगेन मोहन ने कहा कि इस साल असम में बाढ़ से 12 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। आगे बता दें मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि, इस साल बाढ़ से राज्य के 12,95,642 लोग और 3335 गांव प्रभावित हुए हैं। इतना ही नहीं असम के मंत्री ने कहा, “बाढ़ के पानी से 37 तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 133 तटबंधों के टूटने का खतरा है।” उन्होंने आगे कहा कि इस साल अब तक राज्य में बाढ़ के कारण कुल 1106 सड़कें, 101 पुल और 23,000 घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा, “इस साल राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ से 1663 जानवरों की मौत हो गई।”हालांकि, अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार ने जीआर बाढ़ के तहत नि:शुल्क राहत और पुनर्वास के लिए 137.20 करोड़ रुपये और आरजी बाढ़ के तहत 25 लाख रुपये जारी किए हैं। कुछ और आंकड़ों के अनुसार असम में इस साल अब तक बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 192 हो गई है। असम के कुल 12 जिलों में अभी भी तकरीबन 5.39 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
असम में इस साल बाढ़ से 12 लाख से ज्यादा लोग हुए प्रभावित, जानिए आंकड़ें
Summary :
असम की जनता को वक्त-वक्त पर बाढ़ का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही आपको बता दें बाढ़ प्रभावित लोगों के आंकड़े सामने आए है।


Download Android App
Download iOS App



