चेन्नई पुलिस ने गुरुवार को सॉफ्टवेयर कंपनी में डकैती के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह शख्स उसी सॉफ्टवेयर कंपनी का पूर्व कर्मचारी है। लेकिन जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी सीरियल रेपिस्ट है और उसने चेन्नई में करीब 50 महिलाओं का यौन शोषण किया है। इतना ही नहीं इसने 50 से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर उनका वीडियो बनाया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि माधन अपने घर पर महिलाओं के साथ रेप करता था और उसके बाद उनका शोषण करता था। आरोपी लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करके उन्हें ब्लैकमेल करता था।
आरोपी माधन अरिवलागन कृष्णागिरि जिले के माथुर का रहने वाला है। लूट से जुड़े अपराध की जांच के लिए पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले गई थी। इस दौरान पुलिस ने उसका मोबाइल खंगाला तो जो जानकारी सामने आई उसे देख पुलिस वाले भी दंग रह गए।
कृष्णागिरी के माथुर के रहने वाले माधन एरिवालागन को पुलिस हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
आरोपी कृष्णागिरी कॉलेज से ग्रेजुएशन कर चुका है। वह बंगलुरु की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था। जिसके बाद 2015 में वह चेन्नई आया। यहां उसके पास कोई काम न होने की वजग से उसने ऐसे अपराध करने शुरु कर दिए।
आरोपी ने पुलिस से बताया कि चेन्नई में उसके पास काम नहीं था इसके बाद उसने लोगों को लूटना शुरु कर दिया और बाद में ऐसे अपराध करने लगा।


Download Android App
Download iOS App



