कोरोना वायरस भारत में लगातार पैर पसारता जा रहा है। तो वही देश में अब तक कोरोना से संक्रमितों की संख्या 5194 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 773 नए मामले सामने आए हैं, और 32 लोगों की इस वायरस से मौत हो गयी है। वही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज कहा कि राज्य में तबलीगी जमात के 800 से अधिक सदस्यों को पृथक वास (क्वारंटाइन) में रखा गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के लिये किसी समुदाय विशेष को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि राज्य के 1,300 से अधिक लोगों ने पिछले महीने दिल्ली में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शिरकत की थी और उनके संबंध में सभी जानकारियां जुटा ली गई हैं।
सर्वदलीय बैठक में PM मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने पर की चर्चा, बोले-कोरोना के खिलाफ लंबी है लड़ाई
येदियुरप्पा ने कहा, ”…बेंगलुरु में तबलीगी जमात के 274 सदस्यों की पहचान कर उन्हें पृथक वास में रखा गया है। इसके अलावा कर्नाटक के विभिन्न भागों में तबलीगी जमात के 482 सदस्यों की पहचान की गई है। राज्य में जमात के कुल 808 सदस्यों को पृथक वास में रखा गया है। ”
उन्होंने कहा कि इसके अलावा दूसरे देशों से कर्नाटक के बीदर, बेलगावी, तुमकुर और बेंगलुरु आए तबलीगी जमात के 57 विदेशी सदस्यों की पहचान कर उन्हें भी पृथक वास में भेज दिया गया है। येदियुरप्पा ने कहा कि उनके खिलाफ वीजा नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है और उन्हें काली सूची में डालने का भी निर्देश दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



