मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा कस्बे में शुक्रवार की सुबह मां-बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई और मारी गई महिला के पति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस को अंदेशा है कि पति ने पत्नी व बेटी की हत्या के बाद आत्महत्या की होगी। पुलिस जांच में जुटी है। डबरा पुलिस के अनुसार, ‘शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि डबरा कस्बे की दीदार कॉलोनी में पाठक स्कूल के पास रहने वाले पप्पू का शव फांसी पर लटका हुआ था। पत्नी सुधा, जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी, का शव और बेटी प्रगति का शव खून से लथपथ मिला। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है।’ पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, एक मकान से तीन शव मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस दल और एफएसएल की टीम जांच कर रही है।
ग्वालियर में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, पति का शव फंदे से लटका मिला
Summary :
मारी गई महिला के पति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस को अंदेशा है कि पति ने पत्नी व बेटी की हत्या के बाद आत्महत्या की होगी।


Download Android App
Download iOS App



