मध्य प्रदेश में उपचुनाव के नतीजे आने के बाद सियासी तकरार तेज हो चली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एक दूसरे पर सीधे हमले बोल रहे हैं। कमल नाथ ने तो भाजपा की जीत को लूट करार दिया है तो मुख्यमंत्री चौहान ने कमल नाथ के बयान को जनादेश का अपनाम बताया है। राज्य में हाल ही में चार क्षेत्रों में उप चुनाव हुए हैं। इन उप चुनाव में जो नतीजे आए हे उनसे राजनीतिक दलों को ही सवालों में उलझा देने वाले है। क्योंकि दोनों ही दल चारों स्थानों पर जीत का दावा किए जा रहे थे मगर नतीजे इन राजनीतिक दलों की अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए हैं।
राज्य में तीन विधानसभा क्षेत्रों और एक लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुआ जिसमें से दो विधानसभा क्षेत्र पृथ्वीपुर और जोबट के अलावा खंडवा संसदीय क्षेत्र में भाजपा को जीत मिली तो कांग्रेस सिर्फ रैगांव में ही जीत हासिल कर सकी। भाजपा ने दोनों विधानसभा सीटें कांग्रेस से छीनी है तो कांग्रेस ने रैगांव सीट भाजपा से छीनी है। नतीजों के बाद नेता क्षेत्रों में जाकर आभार व्यक्त कर रहे हैं। कमलनाथ ने भी रैगांव में जाकर आभार व्यक्त किया तो वहां सीधे तौर पर उन्होंने भाजपा पर हमला बोल दिया।
उन्होंने कहा कि पृथ्वीपर हो या जोबट, दोनों ही स्थानों में भाजपा ने चुनाव जीता नहीं लूट लिया गया है। कमलनाथ के इस बयान पर शिवराज ने भी हमला बोला है और कहा कि कमलनाथ का यह बयान जनादेश का अपमान है, लोकतंत्र का अपमान है।कांग्रेस और कमलनाथ हार को पचा नहीं पा रहे हैं। आखिर जनता ने हमें वोट दिया है, क्या पृथ्वीपर हो या जोबट वहां की जनता को अपमानित करने का कमलनाथ को अधिकार है। लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं क्या जनता लुटती है चुनाव में।


Download Android App
Download iOS App



