मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी को झटका देते हुए पूर्व राज्य मंत्री बालेंदु शुक्ला ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। बालेंदु शुक्ला पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। कहा जा रहा है कि बालेंदु ज्योतिरादित्य के बीजेपी में शामिल होने के चलते नाराज थे। वह स्वर्गीय पिता माधवराव सिंधिया के बाल सखा हैं।
देश कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा के अनुसार शुक्ला ने कमलनाथ के निवास पर उनसे मुलाकात की और विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद थे। शुक्ला माधवराव सिंधिया के सहयोगी रहे हैं और वे राज्य में कई वर्षों तक कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे।
गुजरात में कांग्रेस को तीसरा झटका, एक और विधायक ने दिया इस्तीफा
कुछ साल पहले वे बीजेपी में आ गए थे। उन्होंने बीजेपी में स्वयं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस में वापसी की है। राज्य में निकट भविष्य में 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें से 16 सीट ग्वालियर चंबल अंचल से हैं। राज्य में सत्तारुढ़ दल बीजेपी के अलावा कांग्रेस भी उपचुनाव में विजय पाने के लिए पूरा जोर लगा रही है।
बालेंदु शुक्ला अर्जुन सिंह, मोतीलाल वोरा और दिग्विजय सिंह मंत्रिमंडल में 13 साल तक मंत्री रहे। उनके साथ 2018 के चुनाव में समाजवादी पार्टी से मेहगांव से चुनाव लड़े सुरेश सिंह ने भी कॉन्ग्रेस की सदस्यता ले ली। पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में ये दोनों कांग्रेस में शामिल हुए।


Download Android App
Download iOS App



