MP: जनजातीय गौरव कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 32 घायल, 1 की मौत

Summary :

शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में भाग लेने जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में एक की मौत हो गई। 32 लोग घायल हैं।

मध्यप्रदेश में चल रहे जनजातीय गौरव दिवस को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू संबोधित कर रही है। शहडोल में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती पर सम्मिलत होने के लिए एक बस आक्सिमक अनियंत्रित होकर पलट गई । यह बस क्रमांक एमपी-20 पीए 2177 सिहोरा के कुंडावल से करीब 50 यात्रियों को लेकर शहडोल जा रही थी। आपकों बता दें कि यह वहीं कार्यक्रम है जिसमें द्रोपदी मुर्मू भाग ले रही है। 
प्रशास ने पहुंचकर घायलों की मदद की 
मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि सिहोरा से निकली बस यात्रा बस उमरियापान के पकरियां ग्राम में चालक से अनियंत्रित होकर पलट गई जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। जब घटना की सूचना जिला प्रशासन को दी गई तो मौके पर पहुंचकर प्रशासन ने रेस्कयू ऑपरेशन शुरू किया । जिसके तहत ग्रामीणों की मदद ली गई और घायलों को बाहर निकाला गया। बस में सफर कर रहे य़ात्री की स्थिति काफी नाजुक थी इसलिए प्राथमिक उपचार के लिए उमरियापान स्वास्थ्य़ केंद्र में भर्ती कराया गया ।  
VIDEO : राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शहडोल जा रही बस पलटी, एक की मौत; 30 से  ज्यादा घायल
कलेक्टर ने मृतक परिवार के साथ अहम बात की 
मिला जानकारी के मुताबिक पता चला कि बस पलटने से एक यात्री की मौत हो गई । और अन्य लोगों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचा दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि मरने वाले का नाम अंशु कोल है। कलेक्टर अवि प्रसाद और एसपी सुनील जैन समेत वरिष्ठ अधिकारी मृतक के घर पहुंचे और  मृतक के परिवार वालों के साथ बातचीत की ।   

Desk Team