मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कथित वीडियो को लेकर सोमवार को अपराध शाखा पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि दिग्विजय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फेक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। जिसको लेकर भाजपा ने इसकी शिकायत शिकायत की थी।
भाजपा ने आरोप लगाया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री सिंह द्वारा कूटरचित वीडियो ट्विटर पर डालकर मुख्यमंत्री चौहान की छवि धूमिल करने की कोशिश की गयी। जिसकी शिकायत भाजपा नेताओं ने क्राइम ब्रांच पहुंचकर की। पार्टी नेताओं ने अपराध शाखा को शिकायत पत्र सौंपते हुए सिंह के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की।
भाजपा नेताओं ने शिकायत पत्र में सिंह पर आरोप लगाया है कि यह वीडियो गत 12 जनवरी का है। उस समय श्री चौहान तत्कालीन कांग्रेस सरकार की शराब नीति को लेकर पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दिया है, जिसे षड्यंत्र पूर्वक तोड़ मरोड़ कर मुख्यमंत्री चौहान छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह कृत्य अपराध कि श्रेणी में आता है, इसलिए श्री सिंह पर दंडात्मक कार्रवाई की जाये।


Download Android App
Download iOS App



