मध्य प्रदेश की बीजेपी नेता उमा भारती ने कुछ समय पहले शराबबंदी के समर्थन में भोपाल में एक शराब की दुकान पर तोड़फोड़ की थी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव शराब के खिलाफ उमा भारती के कदम पर चलने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर उमा भारती उन्हें शराब दुकान पर पत्थर फेंकने बुलाएंगे तो वे भी उनके साथ खड़े होंगे।
कांग्रेस नेता अरुण यादव ने बीते 2 दिनों में बुंदेलखंड के दतिया, निवाड़ी और टीकमगढ़ जिलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही है और उसकी जन विरोधी नीतियों के खिलाफ ही वे सड़कों पर उतरे हैं। उनका दावा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
राज्य में शराबबंदी को लेकर उठ रही मांगों के सवाल पर अरुण यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती उन्हें बुलाएंगी तो वह उनके साथ जाकर खुद शराब की दुकान पर पत्थर फेंकेगे और दुकान को बंद भी कराएंगे।
पिछले दिनों व्यापम परीक्षा में सामने आई गड़बड़ी का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि एक बार फिर व्यापम में होने वाली गड़बड़ियों की हकीकत सामने आ गई है, मगर मौजूदा सरकार मौन साधे बैठी हुई है। लेकिन मौन रहकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं पाएगी। प्रदेश का युवा और आमजन इस जनविरोधी सरकार की हकीकत को जान गया है। अगले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।


Download Android App
Download iOS App



