मध्य प्रदेश में इसी माह 46 नगरीय निकाय में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 27 सितंबर को मतदान होगा और 30 सितंबर को नतीजे आएंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 18 जिलों के 46 नगरीय निकायों का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इन नगरीय निकायों में मतदान 27 सितम्बर को और मतगणना 30 सितम्बर को होगी। मतदान ईवीएम से होगा। संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है।राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने का कार्य पांच सितम्बर से शुरू होगा। नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 12 सितम्बर (दोपहर तीन बजे तक) है। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 13 सितम्बर को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 15 सितम्बर है। इसी दिन अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जायेगा। मतदान 27 सितम्बर को सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 30 सितम्बर को सुबह नौ बजे से होगी।कुल 17 नगरपालिका और 29 नगर परिषद में आम निर्वाचन होना है। इनमें से छह नव-गठित नगर परिषद हैं। कुल वाडरें की संख्या 814 और कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1212, कुल मतदाता आठ लाख 42 हजार 515 हैं। इनमें से चार लाख 25 हजार 370 पुरूष, चार लाख 17 हजार 79 महिला एवं 66 अन्य मतदाता हैं।


Download Android App
Download iOS App



