MP:जबलपुर जिले के गांव में किसान की हत्या, हमलावर ने धड़ से अलग किया सर

Summary :

मध्य प्रदेश के जबलपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग किसान की सिर काट कर हत्या कर दी गई है। ये घटना शहर की सीमा से लगे परासिया गांव की है

मध्य प्रदेश के जबलपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग किसान की सिर काट कर हत्या कर दी गई है। ये घटना शहर की सीमा से लगे परासिया गांव की है। बुजुर्ग की हत्या से गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है। वहीं पुलिस अपराधी की तलाश में जुट गई है।
60 साल के किसान की गला काट कर निर्मम हत्या की गई
अज्ञात हमलावरों ने एक 60 वर्षीय किसान की हत्या कर दी और उसका सिर काटकर अपने साथ ले गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तिलवाड़ा थाना प्रभारी राहुल सैयम ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर को तिलवाड़ा थाना क्षेत्र के परसिया गांव में हुई। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली की अज्ञात लोगों ने गया प्रसाद नाम के व्यक्ति का गला काट दिया और उसका कटा सिर अपने साथ ले गए।
उन्होंने कहा कि खेत में काम करने के दौरान पीड़ित पर हमला किया गया। अधिकारी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी गई है

Desk Team