बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन द्वारा निर्देशित फिल्म मेडे का नाम बदलकर Runway-34 रखा जा रहा है। अजय देवगन ने अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए यह जानकारी को दी है। साथ ही रिलीज की तारीख की घोषणा भी की। इस फिल्म का नाम पहले ‘मेडे’ रखा गया था।
अजय ने फिल्म का नया टाइटल अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा,” ‘मेडे’ अब ‘रनवे 34’ है। सच्ची घटनाओं से प्ररित एक हाई ऑक्टेन थ्रिलर है जो मेरे लिए एक से अधिक कारणों की वजह से खास है। ‘रनवे 34’ ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जैसा की आपसे वादा किया था।”
अपनी आंखें बंद करें और सोचे कि हम में से प्रत्येक के जीवन में एक ऐसी स्थिति रही होगी जब हमने एक पल के लिए खुद को सबसे शक्तिशाली और अगले मिनट खुद को असहाय महसूस किया हो।
हम सब उस पल से गुज़रे हैं जब हमने महसूस किया है कि हम दुनिया को जीत सकते हैं और फिर अगले स्थिति ने हमें गियर से बाहर कर दिया है। वह तूफान हमारे अंदर चलता है और हमारी भावनाओं से खेलता है। वो आपको तोड़ता हैं और आप खुद से पूछते हैं कि क्या ये बुरा सपना है? या हकीकत? ये रनवे34 से जुड़ी भावनाएं हैं।
अजय देवगन ने अपने पोस्ट में लिखा, ”मेडे’ अब ‘रनवे 34’ है। सच्ची घटनाओं से प्ररित एक हाई ऑक्टेन थ्रिलर है जो मेरे लिए एक से अधिक कारणों की वजह से खास है। ‘रनवे 34′ ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जैसा की आप सभी से वादा किया था।’ वहीं एक दूसरे पोस्ट में अजय ने बताया कि इस फिल्म में मुझे अमिताभ बच्चनजी, रकुल प्रीत सिंह, बोमन ईरानी, कैरी मिनाटी, आकंक्षा सिंह, अंगिरा धर और मेरे कई सह अभिनेताओं के साथ काम करने का सम्मान मिला।
बता दें कि फिल्म साल 2022 की ईद पर 29 अप्रैल को रिलीज हो रही है. फिल्म को डायरेक्ट भी अजय देवगन ही कर रहे हैं। इससे पहले अजय देवगन ने यू मी और हम तथा शिवाय जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। अजय देवगन आखिरी बार फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आए थे। फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। आने वाले समय में अजय देवगन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। जिनमें फिल्म आरआरआर और ‘थैंक गॉड’ शामिल है।