मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार को कहा कि हरिद्वार कुंभ मेले से लौटने वाले सभी श्रद्धालुओं को उनके निवास ग्राम या नगर में पहुँचते ही ‘स्व-पृथकवास’ में रहना होगा। मध्य प्रदेश गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया, ‘‘हरिद्वार कुंभ मेले से वापस आए सभी श्रद्धालुओं को उनके निवास ग्राम या नगर में पहुँचते ही स्व-पृथकवास में जाने का निर्देश दिया गया है।’’
उन्होंने कहा कि गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी जिला कलेक्टरों को इसका प्रचार-प्रसार करने के लिये निर्देशित किया गया है।राजौरा ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम और बचाव के लिये हरिद्वार कुंभ मेले से वापस आ रहे श्रद्धालुओं को अपने निवास ग्राम पहुँचते ही जिला कलेक्टर को इस संबंध में सूचना देनी होंगी। सूचना देने के लिये जिलों में एक डेडीकेटेड नम्बर दिया जायेगा। ऐसे श्रद्धालुओं की जानकारी अन्य जागरूक नागरिकों द्वारा भी जिला कलेक्टर को दी जा सकती है।


Download Android App
Download iOS App



