कोरोना वायरस (कोविड-19) को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा का राज्य सरकारों ने पूरी सख्ती के साथ पालन कराने का ऐलान किया है। इसी चरण में मध्यप्रदेश सरकार केन्द्र सरकार द्वारा इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी होने के बाद वह इसके कियान्वयन की योजना तैयार करेगी।
राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुसार प्रदेश में तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की बात करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने पूरे देश का मार्गदर्शन किया है। देश और मध्यप्रदेश कोरोना वायरस महामारी को हराने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करेगा।’’
Coronavirus : इंदौर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 411 हुई, मृत्यु दर में दर्ज की गई गिरावट
उन्होंने कहा कि इस संबंध में केन्द्र सरकार के दिशा निर्देश जारी होने के बाद प्रदेश सरकार इसके कियान्वयन की रणनीति तैयार करेगी। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश में तीन मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। एक स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में सोमवार रात तक कोरोना मरीजों की संख्या 730 पर पहुंच गयी है। जबकि इनमें से 50 मरीजों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



