मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को रविवार को पत्र लिखकर सोमवार को सदन में सरकार के विश्वास मत पर विधायकों के हाथ उठाकर मत विभाजन कराने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री को शनिवार देर रात को लिखे पहले पत्र में राज्यपाल टंडन ने निर्देश दिया था कि विश्वासमत पर मत विभाजन बटन दबाकर ही होगा और अन्य किसी तरीके से नहीं किया जाएगा।
इसके बाद रविवार को भाजपा नेताओं ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर शक्ति परीक्षण पर मत विभाजन विधायकों का हाथ उठाकर कराने की मांग की है क्योंकि विधानसभा का इलेक्ट्रानिक वोटिंग सिस्टम कार्य नहीं कर रहा है।
रविवार के पत्र में टंडन ने नए निर्देश जारी किए कि विश्वास मत पर मतदान केवल हाथ उठाने के माध्यम से किया जाना चाहिए और कोई अन्य विधि से नहीं।


Download Android App
Download iOS App



