मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत अब स्थिर है। इसकी जानकारी डॉक्टरों ने रविवार को दी। शनिवार रात अचानक तबीयत खराब होने के चलते उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टंडन को शनिवार को यूरेनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) और बुखार सम्बन्धित समस्या की शिकायत थी।
राज्यपाल टंडन का कोरोना टेस्ट भी किया गया, जिसमे उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। मेदांता के प्रमुख प्रो राकेश कपूर ने कहा कि टंडन की हालत स्थिर है, उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन छुट्टी मनाने लखनऊ आए हैं। यहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
वह लखनऊ के सांसद रह चुके हैं। टंडन भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के काफी नजदीकी लोगों में शुमार किए जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



