उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक बेसिक शिक्षकों की भर्ती के मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राज्य सरकार पर लगातार प्रहार कर रही है। उन्होंने रविवार को कहा कि यह हैरानी की बात है कि ‘जीरो टॉलरेंस’ की बात करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में भ्रष्टाचार करने वाली बड़ी मछलियों को खूब ‘टॉलरेट’ किया जा रहा है।
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘शिक्षा विभाग में इतने बड़े -बड़े फर्जीवाड़ हो रहे हैं तो क्या विभाग के मंत्री की जानकारी में ये नहीं था। क्या मुख्यमंत्री कार्यालय को इसकी भनक भी नहीं लगी। हैरानी की बात है जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले बड़ मछलियों के भ्रष्टाचार को खूब टॉलरेट कर रहे है।’’
शिक्षा विभाग में इतने बड़े-बड़े फर्जीवाड़े हो रहे हैं तो क्या विभाग के मंत्री की जानकारी में ये नहीं था? क्या मुख्यमंत्री कार्यालय को इसकी भनक भी नहीं लगी?
हैरानी की बात है जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले बड़ी मछलियों के भ्रष्टाचार को खूब टॉलरेट कर रहे हैं।https://t.co/NyXCYp3wFO
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 14, 2020
इसके साथ ही उन्होंने एक समाचार चैनल की बाइट भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि ‘असली’ अनामिका शुक्ला को रोजगार मिल गया है। इसके साथ ही एक और खबर पोस्ट की गयी है जिसमें लिखा है ‘अनामिका के बाद अब प्रीति नाम से दो जगह नौकरी, असली प्रीति बेरोजगार।’


Download Android App
Download iOS App



