मध्यप्रदेश के सीधी में मीडिया से जुड़े लोगों की जिस तरह की तस्वीरें सामने आयी है , वह बेहद शर्मनाक है।
जिस तरह के राजनैतिक दबाव की बात सामने आ रही है , उसकी उच्चस्तरीय जाँच होना चाहिए।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 8, 2022
जिम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए : कमल नाथ
कमलनाथ ने इस मामले में की गई कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए कहा कि, जिम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मध्यप्रदेश सरकार में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ यह व्यवहार बेहद निंदनीय है। सीधी जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली थाने में एक कथित पत्रकार समेत लगभग आधा दर्जन आरोपियों को लगभग वस्त्रहीन कर उनके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में कल थाना प्रभारी मनोज सोनी और एक अन्य पुलिस कर्मचारी को लाइनहाजिर कर दिया गया है।
इस पूरे मामले में दोषियों पर जो कार्यवाही की गयी है , वो नाकाफ़ी है , ज़िम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो।
शिवराज सरकार में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ यह व्यवहार बेहद निंदनीय है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 8, 2022
सीएम शिवराज ने दिए हैं सख्त कार्रवाई के निर्देश
थाने में आरोपियों के लगभग निर्वस्त्र अवस्था में होने संबंधी फोटो सोशल मीडिया पर कल वायरल हुए थे। इसके बाद सीधी पुलिस प्रशासन के साथ ही राज्य सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे। यह घटना दो चार दिन पहले की बतायी गयी है। कल देर शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और थाना प्रभारी मनोज सोनी के अलावा एक अन्य पुलिस कर्मचारी अभिषेक सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



