मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर शहर में व्यस्ततम राजबाड़ा क्षेत्र में सोमवार को एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटे काफी दूर तक नजर आ रही थी। धुएं से पुरा राजबाड़ा क्षेत्र घिर गया था धनतेरस से एक दिन पहले बाजार में काफी भीड़ थी इसलिए वहाँ धुएं की देख भगदड़ की स्तिथी बन गई । हालाकि अभी किसी तरह की जानहानि की कोई पुष्टि नही हो पाई हैं। करीब दो घंटो की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र की एक दुकान में आज दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरे राजवाड़ा क्षेत्र में भाग दौड़ मच गई। जानकारी के अनुसार आग अग्रवाल जनरल स्टोर में लगी है। वहीं धूं-धूं कर लगी आग से उठते धुंए ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। घटना के बारे में लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही है। वहीं आग पर काबू पाने के बाद ही आग लगने की वजह और नुकसान के बारे में पता लग पायेगा।


Download Android App
Download iOS App



