मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। इसमें कई लोगों की मौत हुई है। सीएम मोहन यादव ने घटना के बाद अधिकारियों के साथ मीटिंग की है। साथ ही मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई है। वहीं, उन्होंने ऐलान किया है कि हादसे में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे दिए जाएंगे।इसके अलावा घायलों का इलाज भी निशुल्क होगा। पूरे मामले में गृह विभाग के सचिव जांच रिपोर्ट देंगे। लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के पर्याप्त इंतजाम कर दिए गए हैं।
- हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट
- CM मोहन यादव ने ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता का किया ऐलान
- CM यादव ने मामले में जांच के आदेश दे दिए
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी- CM
सीएम ने बताया कि गृह विभाग के सचिव को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दे दिए गए हैं। वे जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सौपेंगे। इसके बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
सभी जिलों से 50 से ज्यादा एम्बुलेंस भेजी गई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सबसे पहली प्राथमिकता घायलों को उपचार दिलाना है। इसके लिए होशंगाबाद, खंडवा और आसपास के सभी जिलों से 50 से ज्यादा एम्बुलेंस भेज दी गई है। हरदा हादसे में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को भेजा गया है।
घायलों को तुरंत गहन उपचार के लिए बड़े अस्पताल पहुंचाया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर घायलों को इंदौर और भोपाल के लिए रवाना किया गया है. इसके लिए सड़कों को खाली कर दिया गया है। घायलों को तुरंत गहन उपचार के लिए बड़े अस्पताल पहुंचाया जा सके। इसके लिए पर्याप्त इंतजाम कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं की सबसे पहले एंबुलेंस को अस्पताल तक पहुंचा जा सके।


Download Android App
Download iOS App






