MP Polls 2023: नरेंद्र सिंह तोमर का बढ़ा कद, BJP ने चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया

Summary :

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लंबे विचार विमर्श के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाने का फैसला किया है…

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लंबे विचार विमर्श के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाने का फैसला किया है।
BJP राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने तोमर की संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर बयान जारी कर कहा, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Desk Team