मुंबई : देश भर में दिन पर दिन कोरोना वायरस से संक्रमण में मामलों में इजाफा होता जा रहा है। इस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारें हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई हैं। देश भर में कोविड-19 से अब तक 9000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।
वहीं अकेले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुंबई में अब तक संक्रमित लोगों का आंकडा़ 1,500 पार कर गया है जबकि इस महामारी से अब तक 100 लोगों की जान भी जा चुकी है।
बीएमसी की विज्ञप्ति के अनुसार पिछले 24 घंटों में मुंबई में 150 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद यह आंकडा़ 1549 पहुंच गया। शहर में सोमवार को नौ संक्रमित लोगों की मौत होने के बाद शहर में मृतक संख्या 100 पहुंच गई। नगर निकाय ने बताया कि 43 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शहर में अब तक 141 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



