देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच महाराष्ट्र के मुंबई में बीते 24 घंटों में करीब 10,860 मामले सामने आए हैं। इन मामलों के बाद राज्य में सक्रिमतों की संख्या 47,476 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को शहर में 8,082 मामले दर्ज किए गए थे जो आज 34 प्रतिशत अधिक दर्ज किए गए हैं। कोरोना के इतने मामलों के बाद मुंबई की मेयर कशोरी पेडनेकर ने कहा कि, यदि दैनिक कोरोना मामलें 20 हजार का आकड़ा पर करते हैं तो राज्य में केंद्र सरकार के नियमेंके तहत शहर में सख्त कदम उठाए जाएंगे।
कोरोना नियमों का सख्ती से करें पालन : मेयर
बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए मेयर ने लोगों को सुझाव दिया कि, यात्री सार्वजनिक बसों और स्थानीय ट्रेनों में यात्रा करते समय ट्रिपल लेयर के मास्क का इस्तेमाल करें। उन्होंने सभी से वैक्सीन लगवाने की भी अपील की। मेयर ने कहा, हम में से कोई भी लॉकडाउन नहीं चाहता है, इसलिए हमें कोरोना के नियमों का पालन करना चाहिए।
सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने हाउसिंग सोसाइटीज और इमारतों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के मुताबिक यदि किसी मंजिल में कोई कोरोना से संक्रमित पाया जाता है तो उसे मंजिल को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। राजधानी दिल्ली में भी बढ़ते कोरोना मामलो को देखते हुए सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।


Download Android App
Download iOS App



