मुंबई के उपनगर अंधेरी स्थित एलपीजी सिलेंडरर के एक गोदाम में बुधवार सुबह आग लग गई। अभी तक कई सिलेंडरों में ब्लास्ट हो चुका है। इस हादसे में अभी तक 4 लोग घायल हो चुके है। इस आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 16 गाडियां पहुंच चुकी है। आग काफी भयंकर बताई जा रही है। बता दें घायलों को मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दमकल विभाग ने बताया कि आग लेवल-2 की है। सोशल मीडिया के ज़रिए लोग बता रहे हैं कि अभी भी घटना स्थल पर रखे सिलेंण्डरों में ब्लास्ट हो रहा है, क्योंकि यह सिलेण्डर गैस के है। इसलिए आग की लपटे काफी ज्यादा सामने आ रही है। दमकल विभाग ने हालात को देखते हुए इलाके को खाली करा लिया है। गोदाम रिहायशी बिल्डिंग के पास है इसलिए यहां लोग डरे हुए है।
दमकल विभाग की गाड़िया अभी वहीं खड़ी है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। लोग सोशल मीडिया पर घटना स्थल का वीडियो बनाकर डाल रहे हैं और बता रहे हैं कि हालात अभी वहां काबू से बाहर है। लगातार वहां आग बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घण्टे में यह मुंबई के आस पास आग लगने की चौथी घटना है। इससे पहले भी मुंबई के पास आग लगी थी।


Download Android App
Download iOS App



