मुंबई के दादर इलाके में शुक्रवार को RK स्टूडियो में आग लग जाने से फाइलें, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर खाक हो गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
RK स्टूडियो का नाम बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर पर रखा गया और इसकी स्थापना 1948 में राज कपूर ने की थी। कपूर खानदान के बैनर तले बनने वाली सभी फिल्मों की शूटिंग इसमें होती हैं, इतना ही नहीं अन्य प्रोडूसर्स भी इस स्टूडियो में शूटिंग करके फिल्मों में बहुत कमाते रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि यह आग तीन मंजिलों वाली एक इमारत में स्थित स्टूडियो में सुबह करीब साढ़े पांच बजे के करीब लगी और इस पर काबू पाने में दो घंटे लग गए। उन्होंने बताया कि यह आग 2,000 वर्ग फुट के स्टूडियो तक सीमित रही। साथ ही उन्होंने बताया कि इस स्टूडियो का काफी समय से इस्तेमाल नहीं हो रहा था। इसके भीतर रखीं फाइलें, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर खाक हो गए।


Download Android App
Download iOS App



