Mumbai – जिया खान आत्महत्या मामले में सीबीआई की विशेष अदालत सुनाएगी अहम फैसला

Summary :

अभिनेत्री जिया खान आत्महत्या मामले में सीबीआइ की विशेष सीबीआइ अदालत शुक्रवार को फैसला सुना सकती है। आपको बता दें अभिनेता सूरज पंचोली पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। जिया खान ने जुहू के पास वाले घर में आत्महत्या कर ली थी।

अभिनेत्री जिया खान आत्महत्या मामले में सीबीआइ की विशेष सीबीआइ अदालत शुक्रवार को फैसला सुना सकती है। आपको बता दें  अभिनेता सूरज पंचोली पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। जिया खान ने जुहू के पास वाले  घर में आत्महत्या कर ली थी।
सुसाइट नोट में सूरज पर गंभीर आरोप
आत्महत्या करने को लेकर सीबीआइ ने दावा किया कि आत्महत्या से पहले जिया ने सुसाइट नोट में सूरज पर शारीरिक शोषण मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। विशेष अदालत के जज एएस सैय्यद ने दलीलें सुनने के बाद पिछले हफ्ते मामले में फैसला 28 अप्रैल के लिए सुरक्षित रख लिया था।
मामला आत्महत्या का नहीं बल्कि हत्या का है
वहीं  दूसरी तरफ जिया की मां राबिया खान  बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि यह  मामला आत्महत्या का नहीं बल्कि हत्या का है।  बता दें गवाही के दौरान राबिया खान ने बताया था कि पंचोली जिया के साथ शारीरिक और मौखिक दुर्व्यवहार करते थे। पंचोली ने अदालत के समक्ष दायर बयान में दावा किया था कि आरोप पत्र झूठे हैं।
 विशेष सीबीआई कोर्ट सुनाएगी फैसला
इस बीच पंचोली परिवार के एक सदस्य ने खुलासा किया है कि सूरज पंचोली सहित हर कोई फैसले को लेकर  चिंता मे है। हालांकि  मामले को देखते हुए पूरा परिवार सकारात्मक है। लेकिन हम उस फैसले को लेकर भी चिंतित हैं जो आज 28 अप्रैल को विशेष सीबीआई कोर्ट नंबर 52 में आने वाला है।
2013 में जिया  खान ने फांसी लगाई थी
पूरे मामले की बात करें तो 2013 जिया खान ने  फांसी लगाई थी जिया खान को उनकी मां राबिया खान ने अपने घर में फांसी पर लटका पाया था। जिया खान ने कथित तौर पर सूरज पंचोली के साथ अपने रिलेशन पर बात करते हुए 6 पन्नों का एक लैटर भी लिखा था। जिया की मौत के बाद उसकी मां ने सूरज और उसके परिवार पर जिया के साथ ‘दुर्व्यवहार’ करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।
सुरज पर लगी थी धारा 306
आरोप लगाने के  बाद सूरज को गिरफ्तार भी किया गया था लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। सूरज की जमानत के बाद जिया की मां ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया और जांच को  सीबीआई को सौंपने की मांग की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिसंबर 2015 में चार्जशीट दायर की जिसमें उन्होंने पंचोली पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगय़ा था। इसी मामले में आज कोर्ट का अहम फैसला आना है।

Desk Team