मुथूट फाइनेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक के वाहन पर मंगलवार सुबह शरारती तत्वों ने पथराव किया, जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि जॉर्ज एलेक्जेंडर मुथूट को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सिर में चोट लगी है। राज्य भर में मुथूट फाइनेंस की 43 शाखाओं से दिसंबर में 160 कर्मचारियों को निकाले जाने को लेकर कर्मचारियों का एक वर्ग कंपनी के प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। विरोध प्रदर्शन भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के तत्वावधान में किया जा रहा है।
मुथूट प्रबंधन ने आरोप लगाया कि कोच्चि आईजी कार्यालय के सामने सुबह करीब नौ बजे हुए हमले के पीछे सीटू के लोग हैं। हालांकि, सीटू ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि घटना में ट्रेड यूनियन की कोई भूमिका नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



