भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने असम के बोको में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस और यूपीए सरकार पर असम की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, जब आपने मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री चुना था, वो 10 साल में यहां कुल 10 बार भी नहीं आये थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी मात्र 5 साल के अंदर ही यहां 35 बार आये हैं और इस इलाके के विकास को गति दी है।
जेपी नड्डा ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी मानसिक दिवालियापन और अवसरवादी राजनीति में घिर चुकी है। कांग्रेस का वैचारिक पृष्ठभूमि पर मानसिक दिवालियापन हो चुका है। केरल में कांग्रेस सीपीएम के खिलाफ, जबकि बंगाल और असम में गले मिलकर चुनाव लड़ रही है।
कांग्रेस सम्प्रदायवादी पार्टी हो गई है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, पिछले 50 साल में बोडो समस्या के चलते हजारों लोग हताहत हुए, पुलिस के हजारों लोग मारे गए। लेकिन मोदी जी की इच्छाशक्ति और अमित शाह की रणनीति ने बोडो एकॉर्ड कराकर जहां असम की अस्मिता को सुरक्षित रखा, वहीं बोडो समस्या को हमेशा के लिए सुलझा दिया गया।
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा, हम असम की संस्कृति की रक्षा करने वाले लोग हैं। अटल जी की सरकार में गोपीनाथ बोरदोलोई जी को भारत रत्न दिया गया, तब तक किसी कांग्रेसी नेता को उनकी याद क्यों नहीं आई थी? उसी तरह नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



