नारायणसामी की टिप्पणी असंसदीय, असभ्य : किरण बेदी

Summary :

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को बेदी को राक्षस कहा था और आरोप लगाया था कि वह मंत्रमंडिल के तय कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन में अड़ंगा लगाती रही हैं।

 पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने अपने खिलाफ मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी की टिप्पणी को शुक्रवार को ‘असंसदीय, अवांछित, असभ्य और कुत्सित और अस्वीकार्य’ बताया। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को बेदी को ‘राक्षस’ कहा था और आरोप लगाया था कि वह मंत्रमंडिल के तय कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन में अड़ंगा लगाती रही हैं। 
पूर्व आईपीएस अधिकारी ने अपने व्हाट्सअप मैसेज में मुख्यमंत्री के खिलाफ अपनी नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा, ‘‘राक्षस व्यापक भलाई के लिए काम नहीं करते हैं और राक्षस सारी चीजें अपने लिए ही चाहते हैं और लोगों को भी डराते हैं।’’
 
बेदी ने कहा कि उनके खिलाफ इस्तेमाल किया गया राक्षस शब्द ‘असंसदीय, अवांछित, असभ्य और कुत्सित और अस्वीकार्य’ है। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 35 वीं पुण्यतिथि पर सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा आयोजित एक सभा में टिप्पणी की थी। 

Desk Team