मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि ‘बुली बाई’ ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड कर ऑनलाइन बोली लगाए जाने की घटना निंदनीय है और यदि प्रदेश में इस तरह की कोई शिकायत आएगी तो इस ऐप को बनाने वालों (डेवलपर) के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुस्लिम महिलाओं का उत्पीड़न न हो इसलिए तीन तलाक का कानून लाया गया
मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘बुली बाई ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन बोली लगाए जाने की घटना निंदनीय है। भारतीय संस्कृति में नारी सदैव से पूज्य रही है। मुस्लिम महिलाओं का उत्पीड़न न हो इसलिए तीन तलाक का कानून लाया गया है।’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है, आएगी तो कार्रवाई करेंगे।’’मालूम हो कि मुंबई साइबर पुलिस ने ‘बुली बाई’ ऐप बनाने वाले और इसे बढ़ावा देने वाले ट्विटर हैंडल के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। कम से कम 100 प्रभावशाली मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें एक ऐप पर अपलोड किए जाने पर मचे बवाल के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है।


Download Android App
Download iOS App



