मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को ख़त्म करने लिए विदेशियों द्वारा कांग्रेस पार्टी बनाई गई थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा, इस पार्टी में कभी भी लोकतांत्रिक मूल्य देखने को नहीं मिल सकते।
उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘लोकतंत्र खत्म करने के लिए ही कांग्रेस पार्टी विदेशियों द्वारा बनाई गई थी। आज भी पार्टी उन ताकतों द्वारा नियंत्रित है जो मौलिक रूप से विदेशी हैं। इसलिए मुझे लगता है कि गोविंद सिंह जी गलत जगह पर गलत चीज ढूंढ़ रहे हैं। कांग्रेस में कभी भी लोकतांत्रिक मूल्य नहीं देखने को मिलेंगे।’
लोकतांत्रिक सरकार के बतौर मुखिया 20वें साल में प्रवेश करने पर BJP नेताओं ने पीएम मोदी को सराहा
दरअसल, नरोत्तम मिश्रा का यह बयान कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह के हाल में दिए गए एक बयान पर है। गोविंद सिंह ने अपने बयान में कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाया था और कहा था कि पार्टी के अंदर लोकतंत्र नहीं है। गोविंद सिंह ने कहा कि वो कई सालों से इसे देखते आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



