महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 40 सीनियर पुलिस अफसरों का तबादला और प्रमोशन कर दिया है। तबादले की लिस्ट में नासिक पुलिस कमिश्नर दीपक पांडेय का नाम भी शामिल है। हाल ही में अजान के वक्त हनुमान चालीसा पर रोक लगाने के फैसले के बाद नासिक पुलिस कमिश्नर चर्चा में आए थे।
बालासाहेब थोराट ने की थी दीपक पांडे आलोचना
दीपक पांडेय ने हाल ही में पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि भू-माफिया का गैंग राजस्व अधिकारियों की मदद से आम आदमी को परेशान कर रहा है। उनका यह पत्र जब सार्वजानिक हुआ तो वह सीधे तौर पर सरकार के निशाने पर आ गए थे।आरोप पर राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने दीपक पांडे की आलोचना की थी।
दीपक पांडेय की जगह अब जयंत नायकनवरे होंगे नासिक के पुलिस कमिश्नर
पांडेय की जगह अब जयंत नायकनवरे नासिक पुलिस कमिश्नर होंगे। वे अभी डिप्टी आईजीपी (वीआईपी सिक्योरिटी) थे। वहीं, नासिक पुलिस कमिश्नर दीपक पांडेय को स्पेशल आईजी बनाकर भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पांडेय ने मार्च में डीजीपी को पत्र लिखकर उनका तबादला नासिक शहर से बाहर करने की मांग की थी।
नासिक पुलिस कमिश्नर ने क्या दिया था आदेश?
महाराष्ट्र में इन दिनों लाउडस्पीकर को लेकर विवाद मचा हुआ है। इतना ही नहीं लाउडस्पीकर का ये विवाद अब हनुमान चालीसा और अज़ान पर आ टिका है। इस विवाद के बीच नासिक के पुलिस कमिश्नर दीपक पांडे ने आदेश जारी किए किअज़ान से पहले और बाद में 15 मिनट के भीतर हनुमान चालीसा का पाठ या भजन को अनुमति नहीं होगी। मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में इसकी इजाज़त नहीं होगी।


Download Android App
Download iOS App



