देवताओं को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विभिन्न चीजें अर्पित की जाती हैं। इन चीजों में पान का पत्ता भी शामिल है। धार्मिक दृष्टि से भी पान का पत्ता बहुत पवित्र होता है। ऐसा माना जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान देवताओं ने पान के पत्तों से भगवान विष्णु की पूजा की थी। तभी से पूजा में पान के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। पूजा के अलावा पान के पत्ते से जुड़े कुछ उपाय भी बेहद चमत्कारी होते हैं। पान के पत्तों से उपाय करके आप सुख, समृद्धि और शांति प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में

यदि आपका कोई काम काफी लंबे समय से अटका हुआ है और लाख कोशिशों के बाद भी पूरा नहीं हो रहा है, तो रविवार के दिन उस काम को करने निकले और घर से निकलते वक्त पान के पत्ते को अपनी जेब में रखें। ऐसा करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपका काम बन जाएगा।
मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमानजी को पान का बीड़ा अर्पित करने से लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाते हैं।
कहा जाता है कि पान के पत्तों को घर के मुख्य द्वार पर टांगने से घर की नकारात्मकता खत्म हो जाती है। अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि हर दिन इन पत्तों को बदलते रहें।

यदि घर में किसी को नजर दोष लग जाए तो इसके लिए पान के पत्ते पर सात गुलाब की पंखुड़ियां रखकर उसे खिला दें। मान्यता है कि ऐसा करने से नजर दोष समाप्त हो जाता है।
यदि आपका कारोबार ठप पड़ गया है तो पान के पत्तों का दान करने से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस उपाय को बुधवार के दिन करें तो ज्यादा शुभ माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



