कांग्रेस के प्रमुख प्रचारकों में शामिल नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समर्थक उम्मीदवार सुभाष जांबड़ के पक्ष में औरंगाबाद में रोड शो करेंगे। औरंगाबाद लोकसभा सीट के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है। कांग्रेस पार्टी के अनुसार श्री सिद्धू और श्री जांबड़ अन्य लोगों के साथ कल सुबह मुकुंदवाड़ से रोड शो शुरू करेंगे और आजाद चौक, रोशन गेट, सिटी चौक, गुनमंडी, क्रांति चौक, उस्मानपुरा होते हुए श्रीहरि पैवेलियन पहुंचेंगे और पूर्वाह्न 11 बजे जनसभा को श्री सिद्धू संबोधित करेंगे। यहां पर सभी राजनतिक पार्टियां पदयात्रा, नुक्कड़ सभा और घर-घर जाकर मतदाताओं से मिल रहे हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू कल औरंगाबाद में रोड शो करेंगे
Summary :
पूर्वाह्न 11 बजे जनसभा को श्री सिद्धू संबोधित करेंगे। यहां पर सभी राजनतिक पार्टियां पदयात्रा, नुक्कड़ सभा और घर-घर जाकर मतदाताओं से मिल रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



