बाप बना हैवान! 14 साल की बेटी के साथ बार-बार किया दुष्कर्म, देता था गर्भनिरोधक दवाइयां

Summary :

Navsari Father Raped His 14 Year Old Daughter: गुजरात के नवसारी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना ने पिता-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहां दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक पिता ने अपनी ही 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ लगातार तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घटना के बाद पीड़िता को गर्भनिरोधक गोलियां दीं और उसे धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। डर और मानसिक दबाव की वजह से बच्ची लंबे समय तक चुप…

Narsinghpur Minor Rape Case

Navsari Father Raped His 14 Year Old Daughter: गुजरात के नवसारी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना ने पिता-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहां दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक पिता ने अपनी ही 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ लगातार तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घटना के बाद पीड़िता को गर्भनिरोधक गोलियां दीं और उसे धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

डर और मानसिक दबाव की वजह से बच्ची लंबे समय तक चुप रही। लेकिन बाद में उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। मां को जब ये जानकारी मिली, तो उसने गणदेवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Minor Girl Abuse Case: पिता ने बेटी के साथ तीन दिन लगातार की हैवानियत

पुलिस शिकायत के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका में करीब छह साल रहने के बाद भारत लौटा था। आरोप है कि उसने बीती 9, 10 और 11 मई को अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने हर बार पीड़िता को गर्भनिरोधक गोलियां दी। इतना ही नहीं, उसने किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खौफ और धमकियों की वजह से पीड़िता बेहद डरी हुई थी, जिसकी वजह से उसने कई दिनों तक इस प्रताड़ना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया।

Gujarat Crime News: पीड़िता ने मां को बताई पूरी सच्चाई

Navsari Father Raped His 14 Year Old Daughter
Gujarat Crime News (Image- Social Media)

रिपोर्ट के अनुसार, करीब 20 दिनों तक खौफ में रहने के बाद, पीड़िता ने 30 मई को अपनी मां के सामने पूरी घटना बता दी। बेटी के साथ हुई हैवानियत को सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद तुरंत थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उसे फांसी देनी चाहिए। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाया है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की कानूनी जांच के साथ-साथ पीड़िता के मानसिक स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है और उसे जरूरी काउंसलिंग थेरेपी दी जा रही है।

Navsari POCSO Case: भागने की फिराक में था आरोपी

नवसारी पुलिस के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही घंटों के अंदर उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला नाबालिग से जुड़ा और बेहद संवेदनशील है, इसलिए इसकी जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।