अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की संपत्तियों की खरीद फरोख्त व मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) में राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) नेता नवाब मलिक को एक बार फिर झटका लगा है। स्पेशल कोर्ट ने एनसीपी नेता की न्यायिक हिरासत को 22 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है।
दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इसी साल फरवरी में गिरफ्तार किया था। तब से एनसीपी नेता जेल में बंद हैं। 4 अप्रैल को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मलिक की न्यायिक हिरासत को 18 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया था।
जमानत के लिए SC का रुख कर चुके हैं नवाब मलिक
इससे पहले नवाब मलिक की एक जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई थी। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमणा की बेंच ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली थी, लेकिन सुनवाई की तारीख घोषित नहीं की थी। बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने फरवरी में ही नवाब मलिक की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।
फरवरी में ED ने किया था गिरफ्तार
नवाब मलिक पर दाउद इब्राहिम की प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया है। वह अभी न्यायिक हिरासत में जेल में है। ईडी की टीम ने 23 फरवरी की सुबह करीब सात बजे उनके घर पर छापेमारी की थी। इसके बाद ईडी उन्हें अपने साथ ले आई थी। करीब छह घंटे पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



