स्वच्छ भारत मिशन के दौरान…
प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन का आरंभ किया था। इसका लक्ष्य भारत में सभी गांवों, ग्राम पंचायतों, जिलों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ‘‘खुले में शौच से मुक्त’’ (ओडीएफ) करना है। स्वच्छ भारत में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और देश को स्वच्छ करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं।
नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा…
जनभागीदारी किस प्रकार किसी देश के विकास में नई ऊर्जा भर सकती है, स्वच्छ भारत अभियान इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। शौचालय का निर्माण हो या कचरे का निष्पादन, ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण हो या फिर सफाई की प्रतिस्पर्धा, देश आज स्वच्छता के क्षेत्र में नित नई गाथाएं लिख रहा है। pic.twitter.com/1FzV3yyfHg
— Narendra Modi (@narendramodi) April 18, 2022
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जनभागीदारी किस प्रकार किसी देश के विकास में नई ऊर्जा भर सकती है, स्वच्छ भारत अभियान इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। शौचालय का निर्माण हो या कचरे का निष्पादन, ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण हो या फिर सफाई की प्रतिस्पर्धा, देश आज स्वच्छता के क्षेत्र में नित नई गाथाएं लिख रहा है।’’
इस ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री ने एक ग्राफिक्स भी साझा किया, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब तक के कामकाज का ब्योरा पेश किया गया है। इसके मुताबिक देश के सभी गांव और शहर खुले में शौच से मुक्त बन चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



