छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों में सोमवार को नक्सलियों ने पुलिस शिविर पर गोलीबारी की। इस दौरान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का एक जवान शहीद हो गया। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने सोमवार को बताया कि नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कड़ेमेटा गांव के शिविर के करीब पहरा दे रहे जवानों पर नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में जवान जितेंद्र बाकड़े शहीद हो गए।
राजस्थान विधानसभा स्पीकर ने पायलट और बागी विधायकों के खिलाफ SC में दायर याचिका वापस ली
सुंदरराज ने बताया कि सोमवार सुबह जब जवान शिविर के करीब पहरा दे रहे थे, तब नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी कर दी। इस घटना में जवान बाकड़े शहीद हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली फरार हो गए।पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद अन्य जवान घटनास्थल पहुंचे, तब तक नक्सली वहां से भाग गए थे।उन्होंने बताया कि अभी तक जानकारी मिली है कि नक्सलियों के छोटे कार्य समूह ने इस घटना को अंजाम दिया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है


Download Android App
Download iOS App



