नागरिकता संसोधित कानून (सीएए ) को लेकर देशभर में मचे बवाल को लेकर एनसीपी नेता जितेंद्र अवध ने विवादित बयान दिया है। महाराष्ट्र के ठाणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनसीपी नेता जितेंद्र अवध ने कहा, मैं दिल्ली के तख़्त से पूछता हूं,अब तू मांगेगा मुझसे सबूत मेरे देशवासी होने का? तो सुन, जब तेरा बाप सर झुककर अंग्रेज़ों के तलवे चाट रहा था, तब मेरा बाप फांसी के तख़्त को चूमके इंकलाब ज़िंदाबाद के नारे लगा रहा था।
पैसों के आरोपों को प्रदर्शनकारियों ने ‘नो कैश’ के पोस्टर से किया काउंटर
जीतेंद्र का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके इस बयान की खूब आलोचना हो रही है। पूरे देश में कई लोग सीएए को लेकर समर्थन पेश कर रहे है तो वहीं दूसरी तरफ सीएए को विरोध भी व्यापक स्तर पर हो रहा है। आए दिन अलग-अलग दल के नेता सीएए को लेकर बयान दें रहे है। सीएए का विरोध करने वाले बीजेपी नेताओं के निशाने पर हैं।


Download Android App
Download iOS App



