पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि संप्रग शासन के दौरान सीबीआई के स्वतंत्र कामकाज में कोई हस्तक्षेप नहीं होता था। संप्रग सरकार के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री रहे नारायणसामी ने बताया कि ”मौजूदा राजग सरकार के दौरान सीबीआई की सत्यनिष्ठा में गिरावट आई है।”
उन्होंने कहा, ”मैं इस पर और कुछ नहीं कहना चाहता हूं।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उप राज्यपाल किरण बेदी की उस मंशा से इत्तेफाक नहीं रखती कि पोंगल के तोहफे सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) की श्रेणी के परिवारों को बांटे जाने चाहिए।
नारायणसामी ने कहा कि तमिलनाडु में सरकार सभी परिवारों को पोंगल के उपहारों का वितरण कर रही है और ”हम उसी तर्ज पर गरीबी रेखा के ऊपर या बीपीएल परिवारों के बीच कोई भेदभाव नहीं करना चाहते।”
नायडू को भाजपा विरोधी मोर्चे के गठन के प्रयास से मिलेगी ‘सफलता’ : नारायणसामी
विभिन्न मुद्दों पर उप राज्यपाल के साथ टकराव की मुद्रा में रहने वाले मुख्यमंत्री ने बेदी के अपने कार्यालय को ‘सचिवालय’ बताने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि यद्यपि यह सिर्फ उपराज्यपाल का कार्यालय है।


Download Android App
Download iOS App



