पुड्डुचेरी के न्यू बस स्टैंड के निकट एक एटीएम से दो लाख रुपए चुराने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गयी थी। उसने जैसे ही एटीएम में कार्ड डाला मशीन का कैश ट्रे खुल गया और वह एटीएम से दो लाख रुपए निकाल कर ़फरार हो गयी। मुंबई स्थित बैंक कंट्रोल रूम में अलार्म बजने के बाद घटना की जानकारी ऑरलियनपेट पुलिस को दी गयी।
पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसके बाद महिला की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस से पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने एटीएम मशीन नहीं तोड़ हैं, जैसे ही कार्ड मशीन में डाला कैश ट्रे खुल गया जिसमें से उसने दो लाख रुपए निकाल लिए। मशीन पर कहीं भी छेड़छाड़ करने के निशान नहीं हैं। गौरतलब है कि कैश ट्रे केवल पासवर्ड द्वारा ही खुल सकती है जिससे देखते हुए पुलिस बैंक के अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है। महिला को हालाँकि अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



