केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में नई एलडीएफ सरकार के 20 मई को सत्ता संभालने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में संकेत दिए।
एक सवाल के जवाब में विजयन ने कहा कि 20 मई को शपथ लेने की योजना है।
उन्होंने कहा, ‘चीजें उस दिशा में बढ़ रही हैं। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होनी है।’
यह पूछे जाने पर कि शपथ ग्रहण की तारीख किसी ज्योतिष से सलाह के बाद तय की गई, विजयन ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘क्या आप कह रहे हैं कि मैं ज्योतिष में विश्वास करता हूं। आप लोग दोनों तरह से देखते हैं।’
विजयन के नेतृत्व में माकपा की अगुवाई वाली एलडीएफ ने छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में विपक्षी यूडीएफ को हराकर प्रचंड जीत दर्ज की।
एलडीएफ ने कुल 140 सीटों में से 99 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ केवल 41 जीत सकी।


Download Android App
Download iOS App



