हरिद्वार के नवनियुक्त एसएसपी अजय सिंह ने संभाला कार्यभार

Summary :

हरिद्वार के नवनियुक्त अजय सिंह ने कार्यभार संभालते ही मीडिया के समक्ष कहा कि पहले पीड़ितों की प्राथमिकता से होगी सुनवाई। उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी रहे अजय सिंह को हरिद्वार का कप्तान बनाया गया है। अब अजय सिंह हरिद्वार के एसएसपी होंगे।

हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी)ः हरिद्वार के नवनियुक्त अजय सिंह ने कार्यभार संभालते ही मीडिया के समक्ष कहा कि पहले पीड़ितों की प्राथमिकता से होगी सुनवाई। उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी रहे अजय सिंह को हरिद्वार का कप्तान बनाया गया है। अब अजय सिंह हरिद्वार के एसएसपी होंगे। आज उन्होंने हरिद्वार पहुंचकर कार्यभार भी संभाल लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग रहेगी।
हरिद्वार के नवनियुक्त SSP अजय सिंह ने संभाला कार्यभार, बोले- पीड़ितों की प्राथमिकता से होगी सुनवाईउत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी रहे आईपीएस अजय सिंह ने रोशनाबाद स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान एसपी देहात, एसपी सिटी, सीओ सिटी, सीओ रोशनाबाद आदि अधिकारियों ने एसएसपी का स्वागत किया। इस दौरान एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि उनकी हरिद्वार में सबसे पहली प्राथमिकता पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग रहेगी अर्थात किसी भी थाने व चौकी पर सबसे पहले पीड़ित की सुनवाई हो और उसे जल्द से जल्द न्याय मिले।
पीड़ित चाहे कितना भी गरीब हो, उसको न्याय अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में एक बार फिर संगठित अपराध अपने पांव पसार रहा है।उनकी कोशिश रहेगी किस अपराध पर तत्काल नकेल कसी जाए, ताकि कोई भी अपराधी गिरोह बंद होकर संगठित न हो पाए और किसी वारदात को भी अंजाम देने की न सोचें।उन्होंने आगे कहा कि यह भी शिकायत देखने में आ रही है कई थाने व चौकियों पर फरियादी शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन पुलिस तब तक उनके मुकदमें दर्ज नहीं करती, जब तक कैंस को वर्कआउट नहीं कर लिया जाता, अब ऐसा नहीं चलेगा। थाने आने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायत जिम्मेदार अधिकारी को प्राथमिकता से दर्ज करनी पड़ेगी।

Ujjwal Jain